कंबोडिया-थाईलैंड सीमा संघर्ष में अब तक 18 कंबोडियाई नागरिकों की मौत

नोम पेन्ह, 18 दिसंबर (वार्ता) कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सीमा पर जारी झड़पों के बीच कंबोडिया में नागरिकों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 18 हो गया है।
कंबोडिया के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता टच सोखक ने गुरुवार सुबह एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बुधवार शाम 6 बजे तक संघर्ष में मारे गए कंबोडियाई नागरिकों की कुल संख्या 18 तक पहुंच गई है और घायलों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है।
श्री सोखक ने कहा कि विस्थापित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,44,066 परिवारों तक पहुंच गई है, जिसमें 4,76,179 व्यक्ति शामिल हैं। इनमें 2,40,000 से अधिक महिलाएं और लगभग 1,30,000 बच्चे शामिल हैं।
कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय की राज्य सचिव और प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचेता ने कहा कि बुधवार आधी रात से गुरुवार सुबह तक, थाई सैन्य बलों ने कंबोडियाई क्षेत्र में कई ठिकानों पर हमले किये।
कंबोडिया-थाईलैंड सीमा विवाद सात दिसंबर से फिर से भड़क गया है और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले की शुरुआत करने का आरोप लगाया है।

Next Post

महादेव सट्टा मामला: 6.5 करोड़ रूपये कैश रिकवरी के आरोपी असीम दास को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

Thu Dec 18 , 2025
नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त असीम दास को नियमित जमानत दे दी है। असीम दास को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित 6.50 करोड़ रूपये की कैश रिकवरी मामले […]

You May Like