पुराना आरटीओ के पास देर रात हुई वारदात
जबलपुर: सिविल लाईन थाना अंतर्गत पुराना आरटीओ सिंघई पैलेस के पीछे वाले गेट के पास देर रात कार सवार बदमाशों ने एक छात्र पर फायरिंग कर दी, छात्र को दो छर्रे लग गए। वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद घायल को धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। बाद में घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि अभिषेक श्रीवास्तव 26 वर्ष निवासी आरती किराना घमापुर चौक, सेंट अलॉयसिस काॅलेज सदर में बीए की पढ़ाई कर रहा है। अभिषेक पाल निवासी पुराना आरटीओ सिविल लाईन से विगत10 वर्ष से दोस्ती है। बीती रात 10 बजे वह अभिषेक के घर आया था। रात में लगभग 12 बजे तक रहा, इसके बाद एक्सिस से घर के लिये जाते समय पुराना आरटीओ सिंघई पैलेस के पीछे वाले गेट के पास खड़ा था, तभी कुछ देर बाद रात 1 बजे एक ब्लेक कलर की कार आयी।
उक्त कार का चालक उसके पास लाकर कार खड़ी कर दिया, कार के कांच खुले थे, कार से वेद रजक, बल्लू उर्फ कृष्णा रजक, मोेनू, आशुतोष विवाद करने लगे, वेद रजक ने उस पर हत्या करने की नीयत से फायर कर दिया जिससे गोली उसकी जांघ के नीचे लगी, कार में बैठे सभी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
