
ग्वालियर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा टापू मोहल्ला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में निःशुल्क स्त्री एवं बाल रोग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड 46 के पार्षद कपिल शर्मा उपस्थित रहे जिन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना की। विशेषज्ञों ने 100 से अधिक बच्चे व महिलाओं का जांच परीक्षण किया। शिविर में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं।
डॉ. निर्मला शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ ने महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श और उपचार बताया।
डॉ. प्रियंका गोस्वामी, बाल रोग विशेषज्ञ एवं डॉ. शिप्रा सिंह ने लगभग 100 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण के उपरांत जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
*स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का संदेश दिया*
संस्था की सचिव कंचन राव ने उपस्थित महिलाओं और बच्चों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित एवं पोषक आहार और बच्चों की नियमित स्वास्थ्य देखभाल के महत्व पर विशेष जानकारी दी।
कार्यक्रम का प्रबंधन संस्था अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, संयोजक प्रवीण शर्मा एवं सह-संयोजक गीता सूर्यवंशी के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर सोशल मीडिया पार्टनर सचिन रावत सहित टीम के सदस्य हेमलता राव, विशाल शर्मा, ऋषभ जैन, मनोज अग्रवाल, मुकेश शर्मा, ऋषि जैन, और सुषमा उपस्थित रहे। स्थानीय स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना खरे, आरती कुशवाहा, रेखा रजक और रामवती जाटव का विशेष सहयोग रहा।
