भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। कार्यक्रम में ‘समृद्ध मध्यप्रदेश@2047’ के लक्ष्य को लेकर प्रदेश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की दिशा में मंथन होगा। कॉन्क्लेव में प्रदेश के विकास, आर्थिक आत्मनिर्भरता और भविष्य की योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राजगुरु ने जेपी सौंडर्स को मौत के घाट उतारकर और सेंट्रल असेंबली में बम विस्फोट के जरिए दमनकारी ताकतों की जड़ें हिला दी थीं। राष्ट्र उनके योगदान का ऋणी रहेगा।एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जेटली के प्रखर विचार, ओजस्वी वाणी और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण भावी पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देते रहेंगे।
