बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा दूसरी तिमाही में 25 फीसदी बढ़ा

बैंक ने शुक्रवार को वित्तीय परिणामों की घोषणा की। उसने बताया कि दूसरी तिमाही में परिसंपत्ति पर बैंक का रिटर्न 1.01 प्रतिशत और इक्विटी पर रिटर्न 16.36 प्रतिशत बेहतर हुआ। इस दौरान परिचालन लाभ 33.19 फीसदी बढ़कर 5,089 करोड़ रुपये हो गया।

ब्याज से प्राप्त शुद्ध आय 7,007 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले के मुकाबले 18.52 प्रतिशत अधिक है। यह जमा पर दिये गये ब्याज और ऋण पर प्राप्त ब्याज का अंतर है। ब्याज से इतर आय 24.78 फीसदी बढ़कर 2,770 करोड़ रुपये पर रही।

सालाना आधार पर बैंक के वैश्विक कारोबार में 21.13 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 18.92 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। वैश्विक जमा राशि सालाना आधार पर 21.59 प्रतिशत बढ़कर 10.37 लाख करोड़ रुपये के पार हो गयी। वैश्विक स्तर पर दिया गया ऋण सालाना आधार पर 20.58 प्रतिशत बढ़कर 8.55 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

देश से बाहर दिये गये ऋण में एक साल पहले के मुकाबले 35.21 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 1.51 लाख करोड़ रुपये हो गया। खुदरा ऋण में 19.27 प्रतिशत, एमएसएमई को दिये गये ऋण में 20.27 प्रतिशत और कृषि क्षेत्र को दिये गये ऋण में 16.34 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हुई। घरेलू सकल ऋण में रिटेल, एमएसएमई और कृषि की हिस्सेदारी 58.63 प्रतिशत रही। घरेलू चालू खातों और बचत खातों में जमा राशि सितंबर 2026 में सालाना आधार पर 7.17 फीसदी बढ़कर 3.07 लाख करोड़ रुपये हो गये।

बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ है। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) का अनुपात सालाना आधार पर 94 आधार अंक सुधरकर 1.60 प्रतिशत हो गया। शुद्ध एनपीए अनुपात सालाना आधार पर 23 आधार अंकों के सुधार के साथ 0.42 प्रतिशत रहा।

Next Post

ग्वालियर में टॉय क्लस्टर की उम्मीद, 50 उद्योगों ने तलाशीं निवेश की संभावनाएं

Fri Oct 23 , 2026
ग्वालियर, ग्वालियर-चंबल अंचल में खिलौना उद्योग को नई पहचान दिलाने की दिशा में पहल तेज हुई है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2028 के तहत ग्वालियर में टॉय क्लस्टर स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय अग्रवाल के नेतृत्व में 50 उद्योगों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। प्रतिनिधियों ने एमपीआईडीसी […]

You May Like