कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ नेता और विषय विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन

इंदौर: शहर के उत्तरी क्षेत्र में कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू हुआ. उक्त शिविर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विषय विशेषज्ञों ने कार्यकर्ताओं को संगठन और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी. कार्यकर्ताओं को विपक्षी पार्टी के मुद्दों को  तकनिकी उपयोग से प्रचार करने और कांग्रेस की विचारधारा को जनता के बीच ले जाने मंत्र दिया गया.आज से शहर के उत्तरी क्षेत्र में स्थित एमआर-10 के पास कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ. उक्त शिविर में शहर एवं जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष सहित 290 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विभिन्न मुद्दों और तकनीकी दोनों तरह का प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया.

शिविर में विभिन्न समस्याओं केडी चलते 14 वार्ड अध्यक्षों ने भाग नहीं लिया. इसके बावजूद 90 प्रतिशत कांग्रेसी मौजूद थे. प्रशिक्षण शिविर में सुबह एक घंटे रजिस्ट्रेशन और उसके बाद 11 बजे राष्ट्रगीत एवं महापुरुषों के चित्र माल्यार्पण के साथ पहले सत्र में संगठन पर चर्चा हुई. पहले सत्र को वरिष्ठ नेता महेंद्र जोशी ने कार्यकर्ताओं को संगठन और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े विषयों पर संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से सुभाव भी लिए गए. सत्र में आईटी एक्सपर्ट अनिकेत जैन ने तकनीकी पहलुओं पर एवं आरिफा खान ने सोशल मीडिया पर विभाजन तरह को पोस्ट ओर उनका प्रतिकार करने की सीख दी.

सवाल करने की तैयारी पर जोर
इसके बाद दूसरे सत्र में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने प्रोजेक्टर पर सरकार के खिलाफ मंहगाई, बेरोजगारी, कृषि समस्या, सड़क निर्माण से लेकर शिक्षा घोटाले जैसे मुद्दों पर प्रेजेंटेशन दिया. सरकार के खिलाफ सवाल करने की तैयारी करने पर जोर दिया. शिविर में शाम को सत्र के दौरान प्रदेश संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने संगठन की बारीकियों और कार्य शैली को लेकर संबोधित किया. इसके बाद कार्यकर्ताओं के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई

Next Post

प्राणघातक हमलावर को पांच साल की सजा

Sat Aug 22 , 2026
जबलपुर: अपर सत्र न्यायाधीश संजोग सिंह वाघेला की अदालत ने जानलेवा हमला करने के मामले में गोरखपुर निवासी जित्तू ठाकुर को पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने तीन हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।अभियोजन के अनुसार 13 दिसंबर 2015 की रात करीब 9ण्30 बजे दीपक उर्फ […]

You May Like