12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

​इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा स्थित सुविधि नगर में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान यशपाल (17), निवासी जिला विदिशा के रूप में हुई है। यशपाल सुविधि नगर में अपनी बहन और जीजा के साथ रहकर एक निजी स्कूल से पढ़ाई कर रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मृतक के मोबाइल की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

Next Post

फिर पटरी पर दौड़ेगी पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन

Sat Aug 22 , 2026
इंदौर:प्रकृति और रेलवे के खूबसूरत सफर का आनंद लेने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. यात्रियों की मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है. ट्रेन 22 अगस्त 2026 से सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार […]

You May Like