दिल्ली कैपिटल्स ने दिया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 163 रनों का लक्ष्य

नयी दिल्ली 27 अप्रैल (वार्ता) केएल राहुल (41), ट्रिस्टन स्टब्स (34) और अभिषेक पोरेल (28) रनों की पारियों के दम दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 46वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए अभिषेक पोरेल और फाफ डुप्लेसी की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिये 33 रन जोड़े। चौथे ओवर में जॉश हेजलवुड ने अभिषेक पोरेल को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। अभिषेक पोरेल ने 11 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (28) रनों की पारी खेली। करुण नायर (चार) को यश दयाल ने आउट किया। 10वें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने डुप्लेसी (22) को आउट कर दिल्ली को तीसरा झटका दिया। कप्तान अक्षर पटेल (15) और आशुतोष शर्मा (दो) रन बनाकर आउट हुये। केएल राहुल ने दिल्ली के लिए सर्वाधिक (41) रनों की जूझारू पारी खेली। 20वें ओवर में विप्रज निगम (12) रनआउट हुये। ट्रिस्टन स्टब्स ने आखिरी ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में (34) रन बनाये। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने आउट किया। दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन और जॉश हेजलवुड ने दो विकेट लिये। यश दयाल और क्रुणाल पंड्या ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

Next Post

भगवान चित्रगुप्त प्राकट्य 3 से 6 मई तक

Sun Apr 27 , 2025
ग्वालियर। भगवान चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव समिति द्वारा आयोजित चित्रगुप्त प्राकट्य कार्यक्रम 3 से 6 मई तक आयोजित किया जा रह। इस कार्यक्रम के संबंध में कायस्थ छात्रावास दौलतगंज में एक बैठक आहूत की गई। यह जानकारी आकाश श्रीवास्तव ने दी। बैठक में उपस्थित सभी ने एक मत से देवशरण श्रीवास्तव […]

You May Like