
जबलपुर। पाटन पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा है जिसके कब्जे से 319 पाव देशी शराब जप्त की गई।
टी आई गोपिन्द्र सिंह ने बताया कि कंतोरा तिराहा पर घेराबंदी उत्तम सिंह भदौरिया उर्फ परषोत्तम सिंह भदौरिया 51 वर्ष निवासी सुमन नगर कॉलोनी रिछाई रांझी को दबोचा गया। मोटर सायकल क्रमाांक एमपी 20 जेड ए 4292 में टंकी के उपर रखी प्लास्क्टि की बोरी, मोटर सायकल की डिक्की एवं थैले की तलाशी लेने पर कुल 319 पाव देशी शराब कीमती लगभग 38 हजार 280 रूपये की रखी मिली। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहां से एवं किससे प्राप्त की गई है के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
