
गुजरात के गांधीनगर में कर्णावती यूनिवर्सिटी के 7वें दीक्षांत समारोह में भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक परमेश शिवमणि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पीएचडी स्कॉलर्स और विभिन्न विषयों के स्नातक विद्यार्थियों को डॉक्टरेट की डिग्री और गोल्ड मेडल प्रदान किए।
समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई दी और अनुशासन, ईमानदारी और देशसेवा के मूल्यों को अपनाने की अपील की।
इस मौके पर कोस्ट गार्ड वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन यानी CGWWA और कर्णावती यूनिवर्सिटी के बीच एक समझौता भी हुआ। इसके तहत सेवारत, सेवानिवृत्त और दिवंगत भारतीय तटरक्षक कर्मियों के बच्चों को यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक कार्यक्रमों में उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे।
इस समझौते का उद्देश्य तटरक्षक बल के जवानों और उनके परिवारों के शैक्षणिक विकास और कल्याण को बढ़ावा देना है।
