बाइकर्स गैंग के लुटेरों को रीवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

रीवा।जिले मे विगत कुछ माह से हो रही बैग झपटमारी / लूट की घटनाओं में करीबन एक सप्ताह पूर्व से अचानक तेजी आई थी. जिसके बाद पुलिस की नींद उड़ गई और पुलिस आरोपियो तक पहुंचने लगातार हाथ पैर मार रही थी. अधिकारियों द्वारा गठित टीम लगातार लूटेरो को पकडऩे में लगी थी. कड़ी मसक्कत के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनसे लूटे गये जेवरात और नगदी बरामद की गई है. मामले का खुलासा पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत ने किया.

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत ने बताया कि 27 अगस्त को आरोपियो द्वारा रीवा के थाना चोरहटा अंतर्गत झपटमारी की गई. जिस पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियो को चिन्हित किया जा कर उनकी धरपकड हेतु जिले में सघन नाकाबंदी लगाई गई. नाकाबंदी के दौरान मुखबिर द्वारा थाना चोरहटा अंतर्गत घटना के आरोपिया के सीसीटीव्ही फुटेज से मिलते जुलते हुलिये के एक संदिग्ध व्यक्ति के स्कूटी में देखे जाने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया जो पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसे पुलिस के द्वारा पीछा करने पर नौबस्ता रोड में ग्राम कौआढान के पास पकड कर पूछताछ की गई. जिसने अपना नाम रमजान खान निवासी बैकुण्ठपुर का होना बताया. उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर शहर व आस पास के थानो में हो रही लूट की घटनाओ में अपने साथियों के साथ अलग अलग बाइको से माह जनवारी से लेकर अब तक जिले मे 26 घटनाएं कारित करना स्वीकार किया. जिनमें सिविल लाइन थाना अंतर्गत 09 घटनाएं, वि0वि0 थाना अंतर्गत 04 घटनाए, गुढ थाना अंतर्गत 06 घटनाए, चोरहटा थाना अंतर्गत 04 घटनाए थाना समान, मनगवां, रायपुर कर्चुलियान अंतर्गत 01-01 सम्मिलित है. आरोपी रमजान के कब्जे से लूटे गए सोने चांदी के जेवरात बरामद किए गए है. आरोपी के साथी पंकज साकेत एवं लूट का माल खरीदने वाले सचिन सोनी निवासी मनगवां एवं माल छुपाने में सहयोग करने वाले उसके भाई मो0 सलीम खान को भी चोरहटा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है. आरोपी रमजान के अन्य साथी राजेश साकेत को थाना सिविल लाइन में नशीले मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है. जिस पर थाना सिविल लाइन में कार्यवाही की गई है. सभी आरोपियों से घटनाओं एवं घटना मं प्रयुक्त वाहनो के संबंध मे पूछताछ की जा रही है.

गिरफ्तार किये गये आरोपी

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये आरोपियों में मो0 रमजान खान पिता अब्दुल खलील खान उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 बैकुण्ठपुर, मो0 सलीम खान पिता अब्दुल खलील खान उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 बैकुण्ठपुर, पंकज साकेत उर्फ छोटू पिता रामनिधि साकेत उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम रेरूआ खुर्द थाना गुढ, सचिन सोनी पिता स्व0 राजकुमार सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 04 मनगवां बस्ती, राजेश साकेत पिता लक्ष्मण साकेत उम्र 27 वर्ष निवासी खुटेही मस्जिद के पास अंगूरी विल्डिंग के पास किराए का मकान आदि शामिल है.

आपराधिक रिकार्ड

आरोपी रमजान के विरूद्ध थाना रायपुर कर्चुलियान में 02 एवं थाना कोलगवा जिला सतना मे 03 अपराध, कुल 05 अपराध, लूट एवं झपटमारी के संबंध में पूर्व में पंजीबद्ध है. इसी तरह आरोपी राजेश साकेत के विरूद्ध थाना समान रीवा में 06 अपराध, थाना वि0वि0 में 05 अपराध एवं थाना गुढ में 01 अपराध, थाना कोतवाली में 01 अपराध, कुल 13 अपराध, झपटमारी, चोरी, एनडीपीएस, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट के पंजीबद्ध है.

जप्त मसरूका

पुलिस ने आरोपियों से लगभग 12 तोला सोने के जेवरात मंगलसूत्र, सोने की चैन, कंगन, बाली, झुमके, अंगूठी, नथ, कान के फूल, लाकेट आदि कीमती लगभग 12 लाख रूपए जप्त किये है. इसके अलावा चांदी के जेवरात लगभग 350 ग्राम – पायल, पैजेहर, करधन, बिछिया, अंगूठी आदि कीमती लगभग 50 हजार जप्त किये गये है.

Next Post

भारत-जापान संबंधों का नया अध्याय,जापान करेगा दस लाख करोड़ येन का निवेश

Fri Aug 29 , 2025
टोक्यो/ नयी दिल्ली 29 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत ने जापान के साथ अपनी विशेष सामरिक तथा वैश्विक भागीदारी के नये अध्याय की नींव रखते हुए अगले दशक के लिए एक रोड़मैप बनाया है और इस दौरान जापान भारत में दस लाख करोड़ येन (5.98 […]

You May Like