भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि राज्य सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि ही प्रदेश की प्रगति का आधार है, इसलिए हमारी सरकार हर संभव सुविधा देने के लिए संकल्पित है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए प्रतिदिन 10 घंटे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कृषि को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है और किसानों के हित में नई योजनाएं भी लागू की जा रही हैं।
