
रीवा। महापौर अजय मिश्रा ‘बाबा’ ने निर्माणाधीन एमआईसी कक्ष एवं अतिरिक्त कार्यालय कक्ष का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से निर्माण प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण पूरा होने के बाद ड्रॉइंग एवं स्वीकृत मानकों के अनुरूप चैंबर का निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाए. इस दौरान सहायक आयुक्त रामनरेश तिवारी, स्वास्थ्य अधिकारी मुरारी कुमार, सहायक यंत्री अभिनव चतुर्वेदी, उपयंत्री कमलेश्वर सिंह, श्रीमती पूर्वी अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.
