IPL 2027 में नजर नहीं आएंगे 5 ये खिलाड़ी, किसी की उम्र तो किसी की फ्लॉप फॉर्म बनी वजह, एक तो टीम का कप्तान भी

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL अपने आखिरी फेज में हैं। जहां कुछ दिग्गज खिलाड़ियों के खराब फॉर्म और चोट से जूझ रहे हैं। ऐसे में उनके अगले साल आईपीएल खेलने पर सवाल खड़े हो गए हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अब अपने आखिरी फेज की ओर बढ़ चला है। इस सीजन जहां अनिकेत वर्मा, प्रिंस यादव, शिवांग कुमार, साकिब हुसैन और कार्तिक शर्मा जैसे प्लेयर्स ने अपनी परफॉर्मेंस से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वहीं कई बड़े खिलाड़ी अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। आईपीएल 2026 में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो जिन्हें शायद हम आखिरी बार दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग में खेलते देख रहे हैं। आइए आज हम आपको ऐसे ही 5 बड़े प्लेयर्स के बारे में बताते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी
इड़ियन टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार ट्रॉफी जीतने वाले महेंद्र सिंह धोनी बिना शक आईपीएल के सबसे बड़े मैच विनर हैं। लेकिन धोनी ने इस सीजन एक भी मैच नहीं खेला है। सीजन शुरू होने से पहले धोनी को चोट लगी थी, जिसके चलते वो शुरूआती मैच नहीं खेल पाए। हालांकि उनकी चोट ठीक हो गई है लेकिन उन्होंने विनिंग कॉम्बिनेशन न करने का फैसला करते हुए बाहर बैठने का फैसला किया। धोनी जुलाई में 45 साल के हो जाएंगे। ऐसे में उनका अगला सीजन में खेल पाना लगभग नामुमकिन दिखाई दे रहा है।

लियाम लिविंगस्टोन
लियाम लिविंगस्टोन आईपीएल 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद उन्हें 13 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, हैदराबाद के इस कदम ने उस समय सभी को हैरानी में डाल दिया था। लिविंगस्टोन को इस सीजन दो मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें वो बुरी तरह प्लॉप रहे और कुल 15 रन ही बना पाए। इसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। इसके अलावा पिछले दो सीजन में 17 मैचों में उन्होंने 223 रन बनाए। इसके चलते ये कहना मुश्किल है कि अगले सीजन में कोई भी टीम उन पर दांव लगाएगी भी या नहीं।

अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे आईपीएल के सबसे टैलेंटेड खिलाड़ियों में से एक हैं। इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनकी कप्तानी में 12 मैच खेले हैं। जिसमें से उन्हें 5 में जीत, 6 में हार और एक मैच बेनतीजा रहा। पॉइंट्स टेबल में केकेआर फिलहाल 11 अंकों के साथ सातवें नंबर पर हैं और उनके प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की उम्मीद अभी भी बरकरार है। लेकिन इस दैरान अजिंक्य रहाणे ने फॉर्म ने टीम के लिए चिंता खड़ी कर दी है। रहाणे ने इस सीजन 12 मैचों में 251 रन बनाए हैं। उनका औसत 23 और स्ट्राइक रेट 131 का है।

ब्लेसिंग मुजरबानी
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने इसी साल फरवरी में हुए टी20 वर्ल्ड कप में अपनी सटीक गेंबबाजी से अपनी अलग छाप छोड़ी थी। इसके बाद केकेआर ने उन्हें आईपीएल 2026 में रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर शामिल किया था। उन्हें इस सीजन दो मैच खेलने का मौका भी मिला। जिसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। मुजरबानी को अब आईपीएल में मौका मिलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

शार्दुल ठाकुर
शार्दुल ठाकुर इस साल शार्दुल ठाकुर ट्रेड होकर आए थे। मुंबई की टीम को उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वो खरे नहीं उतर पाए। शार्दुल ने इस साल अब तक 8 मैचों में 12 से ज्यादा की इकोनॉमी पर रन दिए हैं। वहीं उनके खाते में सिर्फ आठ विकेट ही हैं। जो उनके अगले साल आईपीएल खेलने पर शंका पैदा करता है।

 

Next Post

हाइवे किनारे खोल ली अवैध शराब की दुकान

Mon May 18 , 2026
सतना: मैहर जिले के  देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरियारी के पास चल रही एक अवैध शराब दुकान पर संयुक्त टीम ने छापा मारा, जहां से भारी मात्रा में शराब जब्त की गई और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। सतना और मैहर की आबकारी टीम ने रविवार को यह […]

You May Like