घुवारा में ओवरलोड वाहनों की भरमार, कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी

छतरपुर: घुवारा उपथाना क्षेत्र में इन दिनों ओवरलोड वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है। टैक्सी, मैजिक, ट्रक और हाइवा जैसे वाहन क्षमता से अधिक सवारियां और सामान लेकर सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि कई वाहन पुलिस उपथाने के सामने से ही गुजरते हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के कारण क्षेत्र में पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं, इसके बावजूद प्रशासन इस ओर गंभीर नजर नहीं आ रहा। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो बड़े हादसे की आशंका बनी रहेगी।
मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले ने कहा कि ओवरलोड वाहनों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Next Post

भोपाल में 18 मार्च को सजेगी काव्य की महफिल, डॉ कुमार विश्वास ने दिया आमंत्रण

Fri Mar 13 , 2026
भोपाल: हिंदू नववर्ष के अवसर पर 18 मार्च को टीटी नगर स्टेडियम स्थित अटल पथ पर कर्मश्री संस्था द्वारा 25वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने एक वीडियो संदेश जारी कर भोपालवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। […]

You May Like