एलपीजी मुद्दे पर विपक्ष का संसद भवन परिसर में प्रदर्शन

नयी दिल्ली, 25 मार्च (वार्ता) कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने रसोई गैस की दिक्कत को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ही विभिन्न विपक्षी दलों के नेता शामिल थे और वे सब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे थे। उनका आरोप था कि देशभर में लोगों को रसोई गैस की कमी का भारी सामना करना पड़ रहा है और सरकार इसको लेकर ठोस उपाय नहीं कर पा रही है।

प्रदर्शनकारी सांसदों ने हाथ में पोस्टर और एलपीजी सिलेंडर के पोस्टरों के साथ संसद भवन के मकर द्वार के सामने प्रदर्शन किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पिछले दिनों संसद के भीतर और संसद परिसर में प्रदर्शन नहीं करने का सांसदों से अनुरोध भी किया था। प्रदर्शनकारी सरकार से एलपीजी संकट पर संसद में चर्चा कराने और समस्या के जल्द समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे थे।

Next Post

कांग्रेस को 24 अकबर रोड़ स्थित कार्यालय खाली करने का नोटिस

Wed Mar 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 मार्च (वार्ता) सरकार ने कांग्रेस पार्टी को उसके 24 अकबर रोड स्थित कार्यालय और पांच रायसीना रोड स्थित युवा कांग्रेस कार्यालय को ख़ाली करने को कहा है। सूत्रों के अनुसार संपदा निदेशालय ने नोटिस भेजकर कांग्रेस से ये दोनों कार्यालय 28 मार्च तक खाली करने को कहा […]

You May Like

मनोरंजन