एयर गन से फायर, किशोर को लगा छर्रा

जबलपुर: चरगवां थाना अंतर्गत नहर पुलिया के पास शनिवार दोपहर चिडिया मार रहे युवक ने किशोर पर एयर गन से फायर कर दिया। छर्रा किशोर के हाथ में लग गया। घायल को परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार को महुआबारा जुगपुरा चरगवॉ निवासी आकाश पटेल पिता अरविंद पटेल (15) शनिवार दोपहर 3-30 बजे नहर पुलिया के पास खडा था जहॉ आनंद पटेल चिडिया को एयर गन से मार रहा था तभी आकाश उसके पास गया और आनंद की बंदूक पकड़ी तो आनंद उससे विवाद करने लगा और कहने लगा कि कि तूने मेरी बंदूक क्यो पकडी और बंदूक से फायर कर दिया। छर्रा आकाश की दाहिनी हाथ की अंगूली में लग गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

“पुस्तक मेले में कीमतों को लेकर अभिभावकों को शंका, पारदर्शिता पर उठे प्रश्न”

Sun Mar 29 , 2026
ग्वालियर: शहर में आयोजित पुस्तक मेले में जहां एक ओर अभिभावकों की भीड़ और उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं दूसरी ओर छूट के दावों को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। मेले में पुस्तकों और स्टेशनरी पर आकर्षक डिस्काउंट दिए जाने का प्रचार किया जा रहा है, लेकिन […]

You May Like