नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास

आलीराजपुर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्रीमती ज्योति उमठ बघेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्री रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधों में प्रभावी अनुसंधान एवं आरोपियों को कठोर सजा दिलाने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में माननीय न्यायालय, आलीराजपुर द्वारा तीन आरोपियों को दोषसिद्ध पाते हुए प्रत्येक को 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1-1 लाख रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।

घटना का विवरण –घटना दिनांक 17.03.2025 की है। पीड़िता अपने घर से परीक्षा का पेपर देने के लिए उमराली गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम करीब 5:30 बजे पीड़िता अपनी मां के साथ घर जाने के लिए उमराली बस स्टैंड पर खड़ी थी। काफी देर तक गांव जाने के लिए बस नहीं मिलने पर वहां मौजूद आरोपी अजमेर उर्फ अजमेर रावत ने पीड़िता एवं उसकी मां को मोटरसाइकिल से उनके गांव छोड़ने की बात कही। आरोपी दोनों को मोटरसाइकिल से गांव के रास्ते पर स्थित एक दुकान पर ले गया। कुछ देर बाद आरोपी के दो साथी राहुल रावत एवं अरविंद रावत भी वहां पहुंच गए। तीनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ अश्लील मजाक करते हुए मौका पाकर उसे जबरन दुकान के अंदर कमरे में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पुलिस कार्यवाही एवं न्यायालयीन निर्णय –उक्त घटना के संबंध में थाना आलीराजपुर में आरोपी अजमेर उर्फ अजमेर रावत, राहुल रावत एवं अरविंद रावत के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया। प्रकरण में थाना प्रभारी आलीराजपुर निरीक्षक सोनू सितोले के द्वारा अनुसंधान की कार्यवाही करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर माननीय न्यायालय द्वारा तीनों आरोपियों को दोषसिद्ध पाया गया तथा प्रत्येक आरोपी को 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1-1 लाख रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

Next Post

जेसी मिल मजदूरों को हक़ दिलाने मुख्यमंत्री यादव से मिले ऊर्जा मंत्री तोमर

Tue Nov 3 , 2026
ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर ग्वालियर की ऐतिहासिक जे.सी. मिल के मजदूरों के लंबित भुगतान के संबंध में चर्चा की। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वर्षों से अपने हक का इंतजार कर […]

You May Like