नेहरिया खदान में इंटक की गेट मीटिंग और विरोध प्रदर्शन


परासिया: पेंच क्षेत्र की नेहरिया भूमिगत खदान में इंटक के बैनर तले कामगारों ने खदान गेट के सामने गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन एवं नारेबाजी की।इंटक श्रम संघ द्वारा मगंलवार को खान प्रबंधक कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने प्रबंधन पर कामगारों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। संगठन ने बताया कि
नेहरिया खान का मेन राइडर लगातार बंद रहने से कामगारों को खदान में आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे न केवल श्रमिकों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है.

बल्कि उत्पादन एवं उत्पादकता पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। तो वहीं खदान की कैंटीन में विगत कई दिनों से मरम्मत कार्य चल रहा है, जिसके चलते कामगारों को भोजन व्यवस्था में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने मांग की कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Next Post

मप्र के लिए विकास का ब्लूप्रिंट बना केंद्रीय बजट: सीएम डॉ यादव

Tue Feb 3 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आज संयुक्त पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 मध्यप्रदेश के लिए केवल वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक रूपांतरण का ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने बताया कि बजट में Ease of Doing Business को केंद्र […]

You May Like