“पुस्तक मेले में कीमतों को लेकर अभिभावकों को शंका, पारदर्शिता पर उठे प्रश्न”

ग्वालियर: शहर में आयोजित पुस्तक मेले में जहां एक ओर अभिभावकों की भीड़ और उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं दूसरी ओर छूट के दावों को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। मेले में पुस्तकों और स्टेशनरी पर आकर्षक डिस्काउंट दिए जाने का प्रचार किया जा रहा है, लेकिन कुछ अभिभावकों के बीच यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि क्या वास्तव में उन्हें वास्तविक छूट मिल रही है, या कीमतों में पहले ही बदलाव कर छूट का आभास दिया जा रहा है।

कई अभिभावकों का कहना है कि कुछ स्टॉलों पर पुस्तकों के अधिकतम खुदरा मूल्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में यह सवाल खड़ा होना स्वाभाविक है कि क्या छूट पारदर्शी तरीके से दी जा रही है या फिर ग्राहकों को भ्रमित करने की गुंजाइश बनी हुई है?हालांकि, मेले की सुविधा और एक ही स्थान पर सामग्री उपलब्ध होने को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं, लेकिन कीमतों को लेकर उठती शंकाएं अब आयोजन की विश्वसनीयता से जुड़ती जा रही हैं।

ऐसे में अपेक्षा की जा रही है कि संबंधित विभाग इस स्थिति का संज्ञान लेकर मूल्य निर्धारण और छूट की प्रक्रिया की जांच करे और अभिभावकों के बीच बने भ्रम को दूर करने के लिए स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित करे क्योंकि शिक्षा से जुड़े इस प्रकार के आयोजनों में यदि पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं, तो यह केवल एक मेला नहीं, बल्कि विश्वास का विषय बन जाता है।

Next Post

पश्चिम एशिया युद्ध से उत्पन्न संकट में स्वार्थी राजनीति न करें,अफवाहें न फैलाएं-मोदी

Sun Mar 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस समय पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण पूरी दुनिया में ईंधन का संकट पैदा हो गया है। इसलिए देशवासियों से आग्रह है कि वे संकट के इस दौर में एकजुट हों, स्वार्थी राजनीति न करें और किसी […]

You May Like