प्लॉट की अवैध दीवार ढहाईग्वारीघाट में शेड हटाए,

जबलपुर: सुगम यातायात और सुंदर शहर की ओर कदम बढ़ाते हुए नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता सक्रिय हो चुका है। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़कों के टर्निंग पॉइंट्स को साफ करना है। शनिवार को अमले द्वारा रामपुर चौक पर सड़क पर लगे अस्थाई ठेलों और टपरों को हटाया गया। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि शनिवार को ग्वारीघाट में दुकानों के बाहर निकले हुए अतिरिक्त शेड को हटाया गया, जिससे पैदल चलने वालों के लिए अधिक जगह बनी।

वहीं ग्रेनेड चौक से तैयब अली चौक, तीन पत्ती, मालवीय चौक और सिविक सेंटर जैसे क्षेत्रों में अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया गया। वहीं एस.डी.एम. और अतिक्रमण दल ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गंगा नगर गढ़ा में एक प्लॉट की अवैध बाउंड्री वॉल को ढहा दिया। इसके साथ ही दादा-दादी, नाना-नानी पार्क में चल रहे अनधिकृत काम को रुकवाकर निर्माण सामग्री जप्त की गई।
सी.एम. हैल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण
प्रशासन ने न केवल अतिक्रमण हटाया, बल्कि जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता भी दिखाई। सी.एम. हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का मौके पर निराकरण कर संबंधित नागरिकों को सूचित किया गया, जिससे आम जनता ने राहत की सांस ली है। कार्यवाही के समय दल प्रभारी वीरेंद्र मिश्राख् कुलदीप त्रिपाठी, दुर्गा राव, अंकित पारस, नदीम अहमद खान, बृज किशोर तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Next Post

संस्कारधानी को भिक्षु मुक्त बनाने दीनबंधु अभियान का शुभारंभ

Sun Jan 18 , 2026
जबलपुर: संस्कारधानी को भिक्षु मुक्त शहर बनाने तथा निराश्रित व अक्षम लोगों के पुनर्वास के उद्देश्य से विजन जबलपुर द्वारा संचालित एक वर्षीय दीनबंधु अभियान का शुभारंभ शनिवार को कलावीथिका हाल, रानी दुर्गावती संग्रहालय में किया गया। कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकुज विज, कलेक्टर […]

You May Like