पलक झपकते ही पार कर देता था यात्रियों का सामान डेढ़ साल बाद हुआ गिरफ्तार

सतना: ट्रेन में यात्रियों के सामान को पलक झपकते ही पार कर देने वाले एक आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी से सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल बरामद किया है. आरोपी ने डेढ़ वर्ष पहले मेमो ट्रेन में महिला यात्री का पर्स चुरा लिया था, जिसमें आभूषण और मोबाइल रखा हुआ था.जीआरपी उप थाना प्रभारी राजेश राज ने जानकारी देते हुए बताया कि चुराए गए मोबाइल की लोकेशन के आधार पर जीआरपी सतना की टीम रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रुपौली पहुंच गई. जहां पर आरोपी पंकज तिवारी पिता नरेंद्र उम्र 26 वर्ष को दबोच लिया गया.

पूछताछ करने पर आरोपी ने ट्रेप में चोरी करने की घटना को स्वीकार कर लिया. लिहाजा आरोपी की तस्दीक पर चुराए गए सोन-चांदी के आभूषण और रेडमी कंपनी का एक मोबाइल जब्त कर लिया गया. जब्त सामान की कीमत 2 लाख 59 हजार रु आंकी गई. वहीं घटना के संबंध में जीआरपी प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मारकुण्डी जिला चित्रकूट उप्र के ग्राम किहुनिया निवासी श्रीमती पूजा चतुर्वेदी पति विजय 3 अक्टूबर 2023 को सतना से मानिकपुर की यात्री करने के लिए मेमो ट्रेन में सवार हुई थीं. लेकिन प्लेटफार्म पर ट्रेन के खड़े रहने के दौरान ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने सीट पर रखा उनका पर्स चुरा लिया.

Next Post

मुजारबानी ने बंगलादेश को दूसरी पारी में 255 पर समेटा, जिम्बाब्वे को मिला 174 का लक्ष्य

Wed Apr 23 , 2025
सिलहट 23 अप्रैल (वार्ता) ब्लेसिंग मुजारबानी (छह विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर जिम्बाब्वे ने पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन बुधवार को बंगलादेश की टीम को दूसरी पारी में 255 के स्कोर पर समेट दिया है। पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर जिम्बाब्वे को जीत के […]

You May Like