इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को इंदौर स्थित देवी अहिल्या होलकर विमानतल के टर्मिनल-1 का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए टर्मिनल के शुरू होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में हवाई यातायात को नया विस्तार मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर प्रदेश का प्रमुख आर्थिक और औद्योगिक केंद्र है, ऐसे में आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह टर्मिनल शहर के विकास को नई गति देगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। नए टर्मिनल के शुरू होने से यात्रियों को सुगम आवागमन, आधुनिक सुविधाएं और बेहतर सेवा अनुभव प्राप्त होगा।
