मोदी पर ट्रंप के वीडियो पर उचित कार्रवाई करेगा भारत : विदेश मंत्रालय

नयी दिल्ली 12 फरवरी (वार्ता) विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संबंधित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस वीडियो से अनभिज्ञता जतायी है जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति यह कहते सुने जा सकते हैं कि ‘वह श्री मोदी का राजनीतिक करियर बर्बाद नहीं करना चाहते’ लेकिन साथ ही कहा है कि अगर ऐसा वीडियो है तो उस पर उचित कार्रवाई की जायेगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को साप्ताहिक ब्रीफिंग में सवालों के जवाब में कहा , ” आप जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, मैंने उसे नहीं देखा है। यदि इस प्रकार का कोई वीडियो है, चाहे वह सही हो या गलत, हम उस पर उचित कार्रवाई करेंगे।”

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया में श्री ट्रंप का यह वीडिया वायरल हो रहा है जिसमें वह यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि वह श्री मोदी से प्रेम करते हैं लेकिन यह कहकर उनका राजनीतिक करियर बर्बाद नहीं करना चाहते।

एपस्टीन फाइल से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा ,” जहां तक एपस्टीन फाइल का प्रश्न है, आपने हमारा बयान देखा होगा। हम इसी मंच से उस विषय पर लिखित और मौखिक दोनों प्रकार के बयान दे चुके हैं। आप उस बयान का संज्ञान लें। “

 

Next Post

भारत ने निमंत्रण के बावजूद नहीं भेजे बंगलादेश में चुनाव पर्यवेक्षक : विदेश मंत्रालय

Thu Feb 12 , 2026
नयी दिल्ली 12 फरवरी (वार्ता) भारत ने स्पष्ट किया है कि उसे बंगलादेश के चुनावों में पर्यवेक्षक भेजने का प्रस्ताव मिला था लेकिन इसे जानबूझकर स्वीकार नहीं किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को यहां साप्ताहिक ब्रीफिंग में इस संबंध में पूछे गये सवाल के जवाब […]

You May Like