150 करोड़ के क्लब में शामिल हुयी सैयारा

मुंबई, 24 जुलाई (वार्ता) यशराज फिल्मस (वाईआरएफ) के बैनर तले बनी फिल्म ‘सैयारा’ ने भारतीय बाजार में 150 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है।

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी और वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी निर्मित सैयारा,18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुयी है।इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की मुख्य भूमिका है। फिल्म ‘सैयारा’ सिनेमाघरों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। अहान और अनीता की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। ‘सैयारा’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘सैयारा ‘ ने पहले दिन भारतीय बाजार में 21 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 25 करोड़,तीसरे दिन 37.75 करोड़, चौथे दिन 24 करोड़, पांचवे दिन 25 करोड़ का कारोबार किया। अब छठे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म सितारे सैयारा ने छठे दिन 21 करोड़ रूपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म सैयारा ने भारतीय बाजार में 150 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

 

 

Next Post

मौसम बिसेन ने किया पदभार ग्रहण 

Thu Jul 24 , 2025
बालाघाट। मौसम बिसेन हरींनखेढे ने भोपाल पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग कार्यालय पहुंचकर आयोग के अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमरिया व पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन की उपस्थिति में पदभार ग्रहण कर नेतृत्व का आभार जताया साथ ही मुख्यमंत्री से भेंट कर किया धन्यवाद ज्ञापित किया l ज्ञात हो 23 को ही मौसम को […]

You May Like