बिहार में एनडीए सरकार बनने का भाजपा कार्यालय पर मना जश्न

इंदौर: बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग गठबंधन की एतिहासिक विजय पर भाजपा कार्यालय पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, मंत्री तुलसीराम सिलावट और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. भाजपा कार्यालय के बाहर महिलाओं ने नृत्य किया. कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई.

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि बिहार में जनता के विश्वास, राजग सरकार के विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व के साथ साथ कार्यकर्ताओं के परिश्रम की विजय हुई है. बिहार की जनता ने एनडीए को चुनकर विकास पर मोहर लगाई है. भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि बिहार की जीत भारत की जीत है. बिहार की जनता जनार्दन की जीत है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और नीतियों की जीत है, कार्यकर्ताओं की जीत है. ये हमारे एनडीए गठबंधन की जीत है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्री तुलसीराम सिलावट और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को लड्डू खिलाकर एतिहासिक विजय की बधाई दी, तो दोनों नेताओं ने भी मुख्यमंत्री डॉ यादव को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी. मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को भी अपने हाथों से लड्डू खिलाए. महिला कार्यकर्ता ढोलक की थाप पर उत्साह पूर्वक हर्ष नृत्य कर रही थी.

कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाज़ी कर जीत का जश्न मनाया. नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी. इस अवसर पर विधायक महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, वरिष्ठ नेत्री अंजू माखीजा, चंदुराव शिंदे, महामंत्री सुधीर कोल्हे, कैलाश पिपले, नगर उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह बक्शी, भूपेंद्र केसरी, वासुदेव पाटीदार, पद्मा भोजे, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, कंचन गिदवानी, स्वाति कशीद, सचिन बंसल, वरुण पाल, रितेश शर्मा, नितिन शर्मा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Next Post

अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा

Sat Nov 15 , 2025
इंदौर: जिला प्रशासन ने अन्नपूर्णा ट्रस्ट की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. इस दौरान अतिक्रमणधारियों ने जमकर हंगामा किया. पुलिस ने कुछ लोगों को पानी डालकर शांत कर हटाया. जिला प्रशासन ने अन्नपूर्णा ट्रस्ट की जमीन पर वर्षो से कब्जा कर रह रहे 7 कच्चे पक्के मकानों को […]

You May Like