अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा

इंदौर: जिला प्रशासन ने अन्नपूर्णा ट्रस्ट की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. इस दौरान अतिक्रमणधारियों ने जमकर हंगामा किया. पुलिस ने कुछ लोगों को पानी डालकर शांत कर हटाया. जिला प्रशासन ने अन्नपूर्णा ट्रस्ट की जमीन पर वर्षो से कब्जा कर रह रहे 7 कच्चे पक्के मकानों को खालीकर अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्रवाई की.

कब्जाधारियों को हटाने की कारवाई के बीच एक युवती झाड़ पर चढ़ गई और धमकी देने लगी. इसी तरह एक युवक दीवार पर चढ़कर बिजली खंबे के तारों को पकड़कर आत्महत्या की कोशिश कर रहा था. कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकर्ता व रहवासियों ने जमकर हंगामा किया.

अन्नपूर्णा पुलिस को महिला बल बुलाना पड़ा और कुछ हंगामा करने वालो को पानी डाल कर शांत किया और हटाया. इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन 3 मकान ही खाली करा पाया और अभी भी चार मकान हटाना बाकी है. कार्रवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर गोपाल वर्मा, तहसीलदार याचना दीक्षित,अन्नपूर्णा थाना प्रभारी,निगम रिमूवल प्रभारी बबलू कल्याणी सहित निगम, प्रशासन ऑफ पुलिस के कर्मचारी मौजूद थे.

Next Post

मोहित सूरी की ‘सैयारा’ ने येलोस्टोन फिल्म फेस्टिवल में जीता ‘पॉपुलर चॉइस अवॉर्ड

Sat Nov 15 , 2025
मोहित सूरी की ‘सैयारा’ ने येलोस्टोन फिल्म फेस्टिवल में पॉपुलर चॉइस अवॉर्ड जीता। मोहित ने कहा कि YRF की रचनात्मक आजादी और आदित्य चोपड़ा का रोमांटिक कहानी पर भरोसा ही फिल्म की सफलता है। मशहूर फिल्ममेकर मोहित सूरी (Mohit Suri) के लिए साल 2025 सफलता भरा रहा है। उनकी फिल्म […]

You May Like