मेसी ने रेवंत रेड्डी की टीम के साथ खेला प्रदर्शनी मैच

हैदराबाद 13 दिसंबर ( वार्ता ) भारत दौरे पर आए दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने शनिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की टीम के साथ प्रदर्शनी मैच खेला1
आज यहां राजीव गांधी स्टेडियम में रेवंत रेड्डी-9 और मेसी ऑलस्टार्स के बीच प्रदर्शनी मैच खेला गया। इस दौरान वह करीब एक घंटे तक वहां रहे। लियोनल मेस्सी ने शो के आखिरी में हैदराबाद के वहां मौजूद दर्शकों का धन्यवाद भी दिया। उन्होंने ने स्टेडियम में मौजूद दर्शको की ओर कुछ बॉल भी किक मारी और मैदान में काफी देर तक खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल भी खेला। उन्होंने प्रदर्शनी मैच में हिस्सा लिए खिलाड़ियों को ट्रॉफी भी दी और उनके साथ फोटो भी खिचवाई ।
इससे पहले म्यूजिकल नाइट के बाद लेजर शो हुआ। शो में मेसी और राहुल गांधी का चित्र बनाया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मेसी से मुलाकात की।

Next Post

चेन्नई : फिल्म निर्माता को धमकाने, पैसे मांगने के आरोप में यूट्यूबर गिरफ्तार

Sat Dec 13 , 2025
चेन्नई, 13 दिसंबर (वार्ता) तमिलनाडु पुलिस ने एक घंटे तक चले ड्रामे के बाद विवादित यूट्यूबर सवुक्कू शंकर को जबरन वसूली के आरोप में उसके फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया। अडंबक्कम के पश्चिमी उपनगर में एक ऊंची इमारत के 18वीं मंजिल पर रहने वाले शंकर ने पुलिस को दरवाज़े पर […]

You May Like