मोहित सूरी की ‘सैयारा’ ने येलोस्टोन फिल्म फेस्टिवल में पॉपुलर चॉइस अवॉर्ड जीता। मोहित ने कहा कि YRF की रचनात्मक आजादी और आदित्य चोपड़ा का रोमांटिक कहानी पर भरोसा ही फिल्म की सफलता है।
मशहूर फिल्ममेकर मोहित सूरी (Mohit Suri) के लिए साल 2025 सफलता भरा रहा है। उनकी फिल्म ‘सैयारा’ (Saiyyaara) ने देश-विदेश में अपनी सफलता का परचम लहराया है। इस शानदार सफर में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है, जब फिल्म ने येलोस्टोन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 (YIFF) में पॉपुलर चॉइस अवॉर्ड जीता।
शुक्रवार को मुंबई में आयोजित YIFF के इवेंट में, यश राज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी (Akshaye Widhani) और निर्देशक मोहित सूरी ने यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड ग्रहण किया। मोहित सूरी ने इस मौके पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए इस सफलता का श्रेय यश राज फिल्म्स (YRF) द्वारा दी गई रचनात्मक आजादी को दिया।
