वाहन चोरों से 7.5 लाख की गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक कार, पांच मोटरसाइकिल और दो स्कूटी बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 7,50,000 रुपये है।

पुलिस ने जब नवीबाग रोड पर एक सफेद रंग की वैगनआर कार को रोका तो कार में सवार चार संदिग्ध हिरासत में लिये गए। पूछताछ में, आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने एक महीने पहले करोंद के पन्ना नगर मैदान से कार चोरी की थी। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने सात अन्य वाहन भी चोरी किए हैं। पुलिस ने सभी चोरी किए गए वाहनों को बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी हैं और चोरी के वाहनों को बेचकर अपना जीवन यापन करते थे।

Next Post

पटेरा,कुंडलपुर सहित अन्य जगह गिरे जमकर ओले

Fri Mar 21 , 2025
  जम्मू कश्मीर जैसा बना हाल, किसानों के चेहरे पर आई निराश,पक्षी मरे….   नवभारत,न्यूज हटा/दमोह. जिले के पटेरा,कुण्डलपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार, 21 मार्च 2025 की शाम 3 बजे हुई अति ओलावृष्टि से खेती को भारी नुकसान होने की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा के कारण […]

You May Like