इंदौर: शहर में लगातार ठंड पढ़ने के कारण आज प्रशासन ने स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है. आज से सभी स्कूलों में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक स्कूल लगेंगे. कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि नर्सरी से 8 वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों पर यह आदेश लागू होगा.
शहर में पिछले एक हफ्ते से जारी भीषण शीत लहर के कारण आज कलेक्टर शिवम वर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी शांता भार्गव को स्कूल समय परिवर्तन करने आदेश जारी के निर्देश दिए है. कलेक्टर वर्मा ने कहा कि शीत लहर के कारण आज से शहर के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में स्कूल सुबह 7 के बजाय 9 बजे से लगेंगे.
यह आदेश नर्सरी से 8 वीं कक्षा तक के बच्चों पर लागू होगा. इसके साथ ही समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सूचित करने का आदेश दिए हैं कि वे भी छोटे बच्चों को सुबह 10 बजे के पहले नहीं बुलाए. कलेक्टर ने कहा कि उक्त आदेश आज से ही लागू होगा.
