जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत चौधरी मोहल्ला में पत्नी के मायके जाने के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक जागेश्वर बर्मन 55 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन ने सूचना दी कि उसके तीन बच्चे है, अभिषेक वर्मन छोटा लडक़ा है उसकी शादी हो चुकी है, एक बच्ची है।
लगभग एक साल से अभिषेक बर्मन घर से अलग पाटन में ही चौधरी मोहल्ला में अपनी पत्नी बच्चो के साथ रह रहा था, पत्नी मायके गई हुई है अभिषेक घर में अकेला था। मंगलवार दोपहर लगभग अभिषेक ने घर के कमरे में पंखे से साडी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली ।
