शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 188 अंक लुढ़का

मुंबई, 12 अगस्त (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 188 अंक नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 109 अंक ऊपर खुला था, लेकिन खुलते ही लाल निशान में उतर गया। एक समय यह 656 अंक टूट गया था। अंत में पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 187.90 अंक (0.24 प्रतिशत) नीचे 77,966.35 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 35.75 अंक यानी 0.15 प्रतिशत गिरकर 24,435.95 अंक पर रहा। यह लगातार दूसरा दिन है जब दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं।

वृहत बाजार में दबाव कम रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.24 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.18 प्रतिशत उतर गया। सेक्टरों से संबंधित सूचकांकों में निफ्टी आईटी समूह का सूचकांक 1.54 प्रतिशत की गिरावट में रहा। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, स्वास्थ्य, एफएमसीजी और ऑटो समूहों के सूचकांक भी नीचे बंद हुए। सार्वजनिक बैंक समूह का सूचकांक 2.05 प्रतिशत और मीडिया का 1.05 प्रतिशत की बढ़त में रहा। धातु समूह में भी बिकवाली का जोर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस में सबसे अधिक पौने तीन प्रतिशत के करीब गिरावट रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, एलएंडटी, इटरनल और इंफोसिस के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच लुढ़क गये। आईटीसी, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनीलिवर और इंडिगो के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए।
भारतीय स्टेट बैंक और भारती एयरटेल के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की मजबूती के साथ बंद हुए। अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी तेजी रही।

.....

Next Post

जनपद पंचायत सदस्य ने जनपद CEO को सौंपा पत्र,ग्राम सकराली खुर्द में सुदूर संपर्क सड़क निर्माण की उठाई मांग

Wed Aug 12 , 2026
पानसेमल। जनपद क्षेत्र के वार्ड 12 जनपद सदस्य मोतीराम सीलंकी ने बुधवार को जनपद पंचायत सीईओ अंतरसिंह डावर को मार्ग निर्माण हेतु पत्र सौंपा।जनपद सदस्य मोतीराम सोलंकी ने बताया की ग्राम सकराली खुर्द में दुरसिंग के घर से ज्ञानसिंग के घर तक सुदूर संपर्क सड़क की अत्यंत आवश्यकता है।जिसके निर्माण […]

You May Like