जाली चोरी में दोषी पाया गया बीट गार्ड निलंबित

रेहटी/सलकनपुर. वन परिक्षेत्र में बीट गार्ड ने पौधों की सुरक्षा के लिए 13.65 लाख फेंसिंग के लिए तार को गायब कर दिया और मामले को छुपाने के लिए उसकी झूठी शिकायत की गई थी. जिसमें दोषी पाए जाने पर डीएफओ ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्यवाही की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार खजूरी बीटगार्ड रघुवीर सिंह को चार जगह पर फेंसिंग के लिए तार फेंसिंग सौंपी थी. रघुवीर सिंह ने जाली को बेचने की योजना बनाई और ऑटो चालक को 100 बंडल कबाड़े के दुकान पर रखने को कहा. ऑटो चालक जब बंडल ले जा रहा था तब तार चोरी की थाने में बीट गार्ड की शिकायत कर ऑटो चालक और कबाड़ी को पकड़वा दिया गया. जांच के दौरान पूरा षडय़ंत्र उजागर हो गया जिस पर डीएफओ द्वारा बीट गार्ड रघुवीर सिंह को निलंबित कर आष्टा अटैच किया गया है. इस मामले में वन विभाग के डीएफओ एमएस डाबर का कहना है कि फेंसिंग के तार के बंडलों को बेचने में दोषी पाए जाने पर खजूरी बीट गार्ड रघुवीर सिंह को निलंबित कर दिया है एवं तार फेंसिंग के पैसे बीट गार्ड के वेतन से वसूला जाएगा. वहीं खजूरी बीट गार्ड रघुवीर सिंह पर 2019 में भी विभागीय सरकारी पैसा गवन करने करने पर निलंबन की कार्यवाही की जा चुकी है.

Next Post

विधायक राय बोले DY CM से मिलकर शीघ्र पूरी कराएंगे मांग

Fri Apr 25 , 2025
सीहोर. शुक्रवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने विधायक सुदेश राय को ज्ञापन सौंपा.इस दौरान विधायक राय ने कहा कि जल्दी ही आपकी जरूरी मांगों को पूरा कराने के लिए सीएम डॉ मोहन यादव और स्वास्थ्य विभाग के मंत्री राजेंद्र शुुक्ल से चर्चा की जाएगी. आपको […]

You May Like