
पानसेमल। जनपद क्षेत्र के वार्ड 12 जनपद सदस्य मोतीराम सीलंकी ने बुधवार को जनपद पंचायत सीईओ अंतरसिंह डावर को मार्ग निर्माण हेतु पत्र सौंपा।जनपद सदस्य मोतीराम सोलंकी ने बताया की ग्राम सकराली खुर्द में दुरसिंग के घर से ज्ञानसिंग के घर तक सुदूर संपर्क सड़क की अत्यंत आवश्यकता है।जिसके निर्माण हेतु उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ से चर्चा भी की इस मार्ग निर्माण से क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों का आवागमन निरंतर होता है तथा वर्तमान में मार्ग की स्थिति खराब होने से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जनहित एवं ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उक्त मार्ग का स्थल निरीक्षण एवं आवश्यक तकनीकी परीक्षण करवाकर नियमानुसार सुदूर सड़क कार्य स्वीकृत किए जाने मांग करते हुए कार्य संबंधित योजना के अंतर्गत पात्रता के अनुसार शामिल कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु पत्र सौंपा है।उन्होंने कहा ग्रामों में विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध हूं।ग्रामों में सर्वे करवाकर आवश्यकता अनुसार मांग कर स्वीकृति प्राप्त की जाएगी।
