रैंकिंग में सुधार लाने गंभीरता से प्रयास करें: कलेक्टर

जबलपुर। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सीएम हेल्पलाइन एवं स्वामित्व योजना की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर ने स्वामित्व योजना में सभी एसडीएम को मैदानी स्तर पर कार्य में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इसके क्रियान्वयन में सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें। कलेक्टर विश्वकर्मा ने पटवारियों को सक्रिय कर कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा आवश्यकता के अनुसार रात्रिकालीन शिविर आयोजित कर लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने

कहा कि योजना में निरंतर प्रगति बनाए रखना जरूरी है। एक दिन कार्य में तेजी और दूसरे दिन धीमी प्रगति स्वीकार्य नहीं है। सभी एसडीएम अपनी टीम के साथ नियमित समीक्षा करें और कार्य की प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले की रैंकिंग में सुधार लाने के लिए भी गंभीरता से प्रयास करने के निर्देश दिए।

समस्या का संतुष्टिपूर्ण समाधान किया जाए

कलेक्टर विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल शिकायत बंद करने तक कार्यवाही सीमित न रहे, बल्कि आवेदक की समस्या का संतुष्टिपूर्ण समाधान किया जाए। अधिकारी शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करें और संबंधित विभागों से समन्वय कर शिकायतों में दर्ज समस्या का वास्तविक निराकरण सुनिश्चित करें।बैठक में अपर कलेक्टर रविशंकर राय, शैलेंद्र सिंह तथा जिले के सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

तीन साल से फरार दो नशे के तस्कर सीधी से गिरफ्तार

Sat Oct 31 , 2026
रीवा, हनुमना थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने मामले में पिछले तीन साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को सीधी जिले से गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी स्कॉर्पियो से प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप की 710 शीशियां बरामद होने के मामले में वांटेड थे. पुलिस के मुताबिक मामला […]

You May Like