
बालाघाट, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत जनपद पंचायत बिरसा में भव्य तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम सहित देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
पदयात्रा के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रप्रेम और गौरव के साथ मनाने का संदेश दिया गया। पदयात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बना । इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री संजय उइके ने कहा कि तिरंगा भारत की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की।
जनपद पंचायत बिरसा के जनप्रतिनिधियों ने भी नागरिकों से अभियान को सफल बनाने तथा स्वतंत्रता दिवस को उत्साह, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति के साथ मनाने का आह्वान किया।
पदयात्रा में विधायक श्री संजय उइके, जनपद पंचायत बिरसा अध्यक्ष श्रीमती सविता धुर्वे, उपाध्यक्ष श्री हेमंत साहू, जनपद सदस्य श्री लक्ष्मीकांत धुर्वे, सामाजिक कार्यकर्ता नीलकंठ राहंगडाले, शिव ग्वाल, प्रकाश डहरवाल सहित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
