सिंगरौली : कलेक्टर गौरव बैनल ने वित्तिय वर्ष 2025-26 समाप्ति उपरांत जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कोषालय में पंजीयन का भी अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला कोषालय अधिकारी ने अवगत कराते हुये कहा कि जिले में कोर्ट, बैंक वा स्टाम्प वेंडरो की मांग पर उपलब्ध करायें जाने वाले टिकट एवं स्टाम्प का संधारण किया जाता है। वही संधारण किए गए पंजीयन का अवलोकन भी कराया गया।
कलेक्टर ने कोर्ट द्वारा जप्त किए गए माल का भी निरीक्षण किया, इसके साथ ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायज लिया गया। कलेक्टर ने कोषालय अधिकारी को निर्देशित किया कि निर्धारित दिवसो में ही टिकट एवं स्टाम्प का वितरण करें तथा पंजियो में किसी भी प्रकार का काट-छाट नही होनी चाहिए, इस पर विशेष सावधानी रखे।
