यात्री बस ओर कार में हुई भिड़ंत,पांच घायल,नागपुर रेफर

पांढुरना:ग्राम राजना के पास नागपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्री बस तथा कार में आमने-सामने हुई भिड़ंत में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें नागपुर रेफर किया गया है,सूचना मिलते ही आनन-फानन में घटनास्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बांधित यातायात को पूर्ववत:प्रारंभ किया ।नगरीय सीमा से लगे ग्राम राजना के पास नागपुर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को 12:37 बजे जोधपुर से नागपुर की और जा रहीं एक यात्री बस तथा विपरीत दिशा से आ रहीं एक स्वीफ्ट कार में जोरदार भिंड़त हो गई.

जिसमें कार के सामने के हिस्से के परखच्चें उड़ गए,वहीं यात्री बस के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है,हांला कि बस में सवार किसी भी यात्री को काई चोट नहीं आई लेकिन कार में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें तुंरत ही अन्य निजी वाहन से नागपुर चिकित्सालय ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही बड चिचोली पुलिस चौकी प्रभारी ओमप्रकाश मालवीय आनन-फानन में दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और उन्होंने जन सहयोग से सडक़ के बीचो-बीच फंसे दोनों ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सडक़ से हटाकर यातायात पूर्ववत प्रांरभ कराया ।

Next Post

आज भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आया भारी उछाल, वैश्विक तनाव के बीच निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर

Tue Jul 21 , 2026
नई दिल्ली, भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को कीमती धातुओं की रफ्तार में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। मध्य पूर्व के भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक परिस्थितियों के चलते निवेशकों ने सुरक्षित निवेश की तरफ रुख किया है, जिससे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी के भाव उछाल के […]

You May Like