नवागत कलेक्टर का शिक्षक संघ ने किया आत्मीय स्वागत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सहयोग का आश्वासन

दमोह: आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला इकाई दमोह ने अपनी संस्कृति और परंपरा के अनुरूप जिले के नवागत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव का पुष्पहार व गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया.अभिनंदन के उपरांत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया.उन्होंने कहा कि दमोह में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और सभी विभागों से इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर कार्य करने का आह्वान किया.

इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने कलेक्टर के विगत एक माह के कार्यकाल में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु संघ द्वारा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष मुकेश सराफ, कार्यकारी अध्यक्ष अभय भट्ट, ताहिर खान, रावेंद्र सिंह राजपूत, महेंद्र दीक्षित, सुरेंद्र चौबे आदि उपस्थित रहे

Next Post

बकरीद पर हर तरफ दिखा उत्साह, मस्जिदों में नमाज अता, शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Thu May 28 , 2026
ग्वालियर: त्याग और बलिदान का प्रतीक ईद-उल-अजहा का पर्व अंचल भर में परंपरागत अकीदत और उल्लास से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।ग्वालियर में ईद-उल-अजहा के पर्व पर मस्जिदों में विशेष नमाज अदा कर अमन-चैन […]

You May Like