छात्राओं को कीड़े वाला खाना देने वालों पर 48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन

जबलपुर: एमएलबी स्कूल के पास स्थित पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को कीड़े युक्त चावल और घुन लगी दाल परोसी जा रही है। जिसके विरोध में मप्र आदिवासी विकास परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर रघुवीर मरावी से मुलाकात की। साथ ही कीड़े वाला खाना देने वालों पर 48 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी ।

मप्र आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तेकाम ने बताया कि छात्राओं द्वारा उपलब्ध कराए गए फोटो में चावल में इल्ली साफ दिखाई दे रही है। पूर्व में अक्टूबर माह में शिकायत के बाद सिर्फ आश्वासन मिला, कार्रवाई नहीं हुई। छात्राओं का आरोप है कि शिकायत करने पर अधीक्षिका द्वारा ड्रामा करती हो कहकर डराया-धमकाया जाता है। संगठन ने मांग की है कि तत्काल जांच कमेटी गठित की जाए जिसमें संगठन के पदाधिकारी शामिल हों और विभाग के अधिकारी सदस्य न हों, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। छात्रावास का औचक निरीक्षण कर खाद्य सामग्री के सैंपल जांच हेतु भेजे जाएं।

दोषी अधीक्षिका एवं मेस प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज हो। भोजन व्यवस्था जिला प्रशासन की सीधी निगरानी में संचालित हो। सभी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। आदिवासी बेटियां पढऩे आई हैं, जहर खाने नहीं। सरकार की योजनाओं को प्रबंधन की लापरवाही खा रही है। विभाग के अधिकारी जांच में लीपापोती कर देते हैं, इसलिए कमेटी में सामाजिक संगठन के लोग जरूरी हैं।

48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रावास के बाहर धरना देंगे और मानवाधिकार आयोग जाएंगे। इस दौरान संघ राजेन्द्र सिंह तेकाम, शैलेन्द्र धुर्वे,बालकृष्ण उइके, इंद्रकुमार कुलस्ते घनश्याम यादव, काशीराम धुर्वे दीपेंद्र मरकाम महेंद्र मरावी, नरेश मरकाम, रामकुमार सैयाम लोटन मरकाम धरम मरावी महेश कडोपा महेन्द्र ठाकुर ब्रजमोहन धुर्वे सतीश सोम इंद्रजीत उर्रेती आदि रहे ।

Next Post

क्राईम ब्रांच का लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ा प्रहार

Sat May 30 , 2026
इंदौर: शहर में व्यापारियों को धमकाने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर क्राइम ब्रांच ने बड़ा प्रहार करते हुए 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी गिरोह के लिए हथियार उपलब्ध कराने, फायरिंग कराने और रेकी के लिए लड़कों की व्यवस्था करता था.क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने […]

You May Like