सुठालिया। सुठालिया से करीब 4 किमी दूर सुठालिया-मधुसूदनगढ़ मार्ग पर खनोटा जोड़ के यहां एक मकान के सामने खड़े टेम्पो के तीनों टॉयर एवं बैटरी व अन्य सामान अज्ञात चोर ले भागे.
जानकारी के अनुसार खनोटा जोड़ के यहां शिव सिंह पिता राय सिंह का मकान है, बीती रात्रि को मकान के सामने उनका तीन टॉयर वाला टेम्पो खड़ा हुआ था. बताया जाता है कि रात्रि 12 बजे तक परिजन जाग रहे थे उसके बाद कोई अज्ञात व्यक्ति टेम्पो के तीनो टॉयर डिस्क सहित तथा बेटरी एवं कार्बोरेटर चोरी कर ले गये. सुबह जागने पर घटना का पता चला. घटना को लेकर पुलिस थाने में आवेदन दे दिया गया है. बताया जाता है कि जहां चोरी घटना हुई है वहां पर मौजूद स्ट्रीट लाईट काफी समय से बंद पड़ी हुई है जिसके कारण यहां अंधेरा छाया रहता है. बताया जा रहा है कि इसी अंधेरे का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया.
