सारनी। पाथाखेड़ा में युवा नेतृत्व को मिली कमान, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संगठन (आर.सी.एम.एस.) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड पाथाखेड़ा क्षेत्रीय कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान तवा-2 खान में कार्यरत युवा, कर्मठ एवं संघर्षशील कामगार संतोष कैथवास को क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिससे श्रमिकों में उत्साह का माहौल है।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजलाल विश्वकर्मा, महामंत्री पंकज कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वर महतो, कार्यकारिणी सदस्य किटया राजम टोकल, कार्यालय सचिव सुश्री कौतिका रामु राउत, कार्यालय प्रभारी मयूर पुंड, गौरव दिनकर शिंगणजुडे एवं अजय धुर्वे सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड से जुड़े संगठन के सचिव धनंजय कुंटा, अध्यक्ष अनंता परसूटकर और विनोद पोटराज भी मौजूद रहे।
नवगठित कार्यकारिणी में संजय यादव को कार्यकारी अध्यक्ष, राजेंद्र गव्हाड़े को उपाध्यक्ष, किशोर हारले को सचिव, राकेश उपराले को संयुक्त सचिव एवं अरविंद गौतम को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में राजपाल सिंधिया, देवीलाल पवार, राजेश भारती, नंदेश पहाड़े और दिनेश मांडवे शामिल हैं।राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने और श्रमिक हितों की लड़ाई को और तेज करने का आह्वान किया।
