
झाबुआ। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देश के तहत थाना प्रभारी राणापुर दिनेश रावत द्वारा पुलिस टीम बनाकर अवैध गतिविधियो में लिंप्त अपराधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में मुखबीर से सूचना मिली की थाना राणापुर क्षेत्र के ग्राम ढोल्यावाड बड़ा फलिया में मक्का की कडब (चारा) में अवैध शराब भगौरिया में बेचने हेतु छुपा रखी है, थाना राणापुर की पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर दबिश देकर आरोपी हरमल पिता सुमजी भाबोर 34 साल नि. ग्राम ढोल्यावाड के घर के समाने मक्का की कडब से माउंट बीयर 6000 कंपनी की कुल 90 पेटीया जो करीब 1080 बल्क लीटर जिसका बाजार मूल्य 2 लाख 80 हजार रुपये की जप्त कर थाना राणापुर पर अपराध आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राणापुर दिनेश रावत, सहा. उप निरीक्षक पवन भिंडे, जवसिहं बिलवाल, प्रआर. जितेन्द्र, आर. दिनेश, मुकेश, पानसिहं, गरासिहं, एलामसिहं, अजमेर एवं दिनेश का सराहनीय योगदान रहा।
28 झाबुआ-2- जप्त शराब के साथ आरोपी व पुलिस टीम
