मध्यप्रदेश में बनेगी साइंस सिटी: यादव

भोपाल, 28 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में साइंस सिटी विकसित की जाएगी। इस संबंध में राज्य सरकार विचार कर रही है।

डॉ. यादव ने यह विचार विज्ञान भवन में मीडिया से चर्चा में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विज्ञान का अधिक से अधिक उपयोग कर प्रदेशवासियों के जीवन को सुगम और सरल बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। नवीन तकनीक का उपयोग करते हुए किसानों से जुड़ी व्यवस्थाओं का सरलीकरण किया जा रहा है। इसमें ड्रोन सर्वे, फसल सर्वे के कार्य शामिल है।

डॉ. यादव ने कहा कि विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों सहित जनसामान्य की रूचि और जिज्ञासा को प्रोत्साहित करने के लिए विज्ञान गतिविधियों का विस्तार संभाग स्तर तक किया जाएगा। आने वाले समय में मध्यप्रदेश विज्ञान के क्षेत्र में सम्पन्न और समृद्ध बनें इस उद्देश्य से राज्य सरकार नवाचारों तथा अन्य गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित करती रहेगी।

 

 

Next Post

सिंगल विलेज स्कीम कार्य में लापरवाही बरती तो कार्रवाई : पी नरहरि

Fri Feb 28 , 2025
उज्जैन। प्रमुख सचिव ने दो टूक कह दिया है सिंगल विलेज स्कीम कार्य में यदि लापरवाही बरती तो कार्रवाई होगी अधिकारी वर्ग ने जैसे यह बात सुनी तो वे सकते में आ गए और कमर कस कर तैयारी में जुट गए हैं। प्रमुख सचिव पी नरहरि की अध्यक्षता में आज […]

You May Like