जबलपुर: भारत अमेरिका ट्रेड डील एवं मनरेगा में बदलाव कर मजदूरी के कानूनी अधिकार पर प्रहार के विरोध में और मध्यप्रदेश सरकार के तीन कलंकित मंत्रियों के इस्तीफे एवं बदजुबान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा नेता प्रतिपक्ष के ऊपर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर (जिला)कांग्रेस कमेटी जबलपुर के द्वारा शुक्रवार को सभी ब्लॉकों में पुतला दहन किया गया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए उग्र प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार कांग्रेसियों ने दमोहनाका चौक ,कमला नेहरू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने चुंकी नाका दीनदयाल , कस्तूरबा गांधी ब्लॉक ब्लॉक अंतर्गत रानीताल चौक , इंदिरा गांधी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी , जवाहरलाल नेहरू, मदन महल, शंकर शाह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने दशमेर द्वार मदनमहल में, कैंट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पेंटी नाका चौक, रांझी खमरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दर्शन तिराहा, गोकलपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अधारताल चौक , मोतीलाल नेहरू एवं राधाकृष्ण एवं जाकिर हुसैन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने रसल चौक में पुतला दहन किया।
