सीएम डॉ यादव ने सेवानिवृत्त आईएएस एमबी ओझा के घर पहुंच शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एम.बी. ओझा के निवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निवेदिता ओझा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निवेदिता ओझा का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति दें।

 

Next Post

बाराबंकी में आग लगने से 13 एंबुलेंस स्वाहा

Sun Mar 29 , 2026
बाराबंकी 29 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के जैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रविवार दोपहर बड़ी संख्या में खड़ी एंबुलेंस में अचानक आग लग गई, जो हवा के चलते फैलती चली गई। बचाव कार्य शुरु होने तक 13 एंबुलेंस जलकर राख हो गईं थीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार […]

You May Like