जबलपुर: पिछले 15 वर्षों से पीड़ित मानवता की सेवा के उद्देश्य से मनाया जा रहा विधायक व पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया का जन्मदिवस इस वर्ष भी कांग्रेस द्वारा इसी उद्देश्य से मनाया जाएगा। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक लखन घनघोरिया के 1 मार्च को जन्मदिवस के पहले 22 फरवरी से 26 फरवरी तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्व विधानसभा के क्षेत्रों में यहां की जनता के लिए विशाल नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर व स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।
जिस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा और साथ ही दवा, चश्मा वितरण भी किया जाएगा एवं दंत परीक्षण, स्त्री रोग, रक्त संबंधी जांच, नाक कान गला रोग की जांच की जाएगी।श्री शर्मा के अनुसार 22 फरवरी को बीमा अस्पताल कांचघर में, 23 को सिंधी धर्मशाला गोपाल होटल के पास, 24 फरवरी को शुब्बाशाह मैदान , 25 फरवरी को भातनलैया स्कूल खेरमाई और 26 फरवरी को धनी की कुटिया अधारताल में शिविर आयोजित होगा।
अभी तक पौने दो लाख लोग ले चुके हैं लाभ
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि पिछले 15 सालों से आयोजित हो रहे इस शिविर में अभी तक पौने दो लाख लोग लाभ ले चुके हैं।
पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, यश घनघोरिया, पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमाकांत राावत, राजेश केशरवानी, कदीर सोनी, ताहिर अली सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे
