सात सदस्यीय टीम ने दो दिन जांच में लिये चिकित्सकों के बयान और जप्त किये रिकार्ड

रीवा: श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध गांधी मेमोरियल अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद आनन-फानन दो महिला डाक्टर एवं दो नर्सों को निलंबित करने के साथ ही राज्य स्तरीय जांच टीम गठित की गई है. दूसरी दिन सात सदस्यीय टीम ने दिन भर जांच की और चिकित्सकों सहित सभी से पूंछताछ कर रिकार्ड जप्त किये है. टीम के सदस्य चुपचाप जीएमएच के गायनी विभाग पहुंचे और सारे रिकार्ड जप्त कर लिये. पूंछताछ और जांच के बाद टीम रविवार की रात रवाना हो गई. जांच के दौरान कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए है.
उल्लेखनीय है कि जीएमएच में कल्पना मिश्रा पति अमित मिश्रा की मौत के बाद सात सदस्यीय जांच टीम गठित की गई. शनिवार को पहुंची टीम दो दिन तक जांच करती रही. रविवार को सुबह से शाम तक सभी डॉक्टरों, नर्सों के बयान लिए गए. एचओडी तक को तलब किया गया. जब जांच चल रही थी तभी अचानक से टीम के सदस्य बाहर निकले और गाड़ी में सवार होकर निकल गए. किसी को इसकी भनक ही नहीं लगी कि कहा गए. कुछ देर मे टीम के सदस्य जीएमएच के गायनी विभाग पहुंचे. यहां ओटी और लेटर वार्ड के सारे रिकार्डों की जांच की गई. सब कुछ जब्त कर लिया गया. इसके अलावा नवजात शिशु से जुड़े रिकार्ड भी एसएनसीयू से लिए गए. रिकार्ड जब्त करने और जांच के बाद टीम फिर से मेडिकल कॉलेज पहुंची और बयान लेना शुरू हुआ.
रजिस्टर में किया गया छेड़छाड़
टी ने जो रजिस्टर गायनी ओटी से जब्त किया गया. उसमें आपरेशन में शामिल मरीज का नाम और ओटी करने वाले डॉक्टरों, नर्सो और स्टाफ के नाम दर्ज थे. जहां से नाम की शुरुआत थी. उसके ऊपर वाली लाइन में डॉ सोनल अग्रवाल ने ओव्हर राइटिंग की. ओटी में वह नहीं पहुंची थीं लेकिन नाम रजिस्टर में जोड़ दिया. उनकी यह चोरी टीम ने पकड़ ली. जिस पेन से अन्य चिकित्सकों के नाम लिखे थे वह डॉ सोनल अग्रवाल के नाम वाली स्याही से अलग थे. यही वजह है कि उनकी चोरी भी पकड़ी गई. टीम के सामने डॉ सोनल अग्रवाल को तलब किया गया. वह उनके सामने बार बार बयान बदलती रहीं. उन्होंने रजिस्टर जब्त होने के पहले कहा कि वह ओटी में शामिल हुईं थी फिर वापस चली गईं थी. जब रजिस्टर जब्त हुआ तो उसके बाद उन्होंने कहा कि वह नहीं आईं थी, कुल मिलाकर उनकी लापरवाह सामने आई है.
परिजनों से कराई गई नर्सिंग स्टाफ की पहचान
जांच टीम ने परिजनों को तलब किया. उनके सामने दुव्र्यहार करने वाले नर्सों को खड़ा किया. ड्यूटी में तैनात सभी नर्सों को उनके सामने लगाया गया. फिर जांच टीम के सदस्यों ने परिजनों से कहा कि क्या इनमें से कोई है जिन्होंने आपके साथ दुव्र्यहार किया था. हालांकि जिन नर्सों को सामने खड़ा किया था, उनमें से कोई भी नहीं था, जिन्हें परिजन पहचान सके. जांच टीम ने गायनी विभाग की पूरी टीम को ही तलब कर लिया था. सुबह से शाम तक हर कर्मचारी मेडिकल कॉलेज में तैनात था. सुबह से शाम तक सिर्फ बयान लिए गए. परिजन और स्टाफ का बयान रिकार्ड किया गया. वहीं डॉक्टरों के लिखित में बयान लिए गए. एसआर, जेआर, पीजी छात्रो के भी बयान लिए गए. इसके अलावा एनेस्थीसिया के चिकित्सकों की परेड कराई गई.

Next Post

ओणम समारोह में दिखी मलयाली संस्कृति की झलक, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Sun Aug 30 , 2026
भोपाल:यूनाइटेड मलयाली एसोसिएशन (UMA) ने मलयालम मिशन के सहयोग से रविवार को हेमा स्कूल, सिक्योरिटी लेन, भेल में ओणम 2026 समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में मलयाली समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की आकर्षक प्रस्तुतियां हुईं। दोपहर में रस्साकशी और अथापूव (पुष्प रंगोली) प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शाम को राजा महाबली […]

You May Like