ओणम समारोह में दिखी मलयाली संस्कृति की झलक, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

भोपाल:यूनाइटेड मलयाली एसोसिएशन (UMA) ने मलयालम मिशन के सहयोग से रविवार को हेमा स्कूल, सिक्योरिटी लेन, भेल में ओणम 2026 समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में मलयाली समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की आकर्षक प्रस्तुतियां हुईं। दोपहर में रस्साकशी और अथापूव (पुष्प रंगोली) प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
शाम को राजा महाबली का चेंडा मेलम के साथ भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद मलयालम मिशन के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां, नाट्यश्री का कार्यक्रम और पारंपरिक तिरुवातिरा नृत्य ने दर्शकों का मन मोहा। लघु नाटिका और UMA महिला शाखा के सामूहिक गीत ने भी संदेश और मनोरंजन का प्रभावी संयोजन प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि श्रम विभाग के सचिव रघुराज एम.आर. ने ओणम को एकता, शांति और सद्भाव का प्रतीक बताया। समारोह में CRPF भोपाल के एसपी जयन पी. सैमुअल और अभिनेता अनीश रवि भी मौजूद रहे। कक्षा 10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों तथा प्रतियोगिता विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। केरल के दिव्यांग युवा अनिरुद्ध के.वी. ने भी युवाओं को प्रेरित किया।

Next Post

पांच ओवर में ज़बरदस्त मुकाबला, बेलफ़ास्ट वुल्व्स ने एम्स्टर्डम फ्लेम्स को हराया

Sun Aug 30 , 2026
बेलफ़ास्ट, 30 अगस्त (वार्ता) जो मैच एक और बारिश की तरह बारिश की चपेट में आने वाला था, वह एक ज़बरदस्त मुकाबले में बदल गया, जिसमें दोनों टीमों को बैटिंग के लिए 5 ओवर मिले, और बेलफ़ास्ट वुल्व्स ने स्पोर्टपार्क वेस्टव्लिएट में एम्स्टर्डम फ्लेम्स के 56 रन के टोटल को […]

You May Like